Part - 04: (172 to 228) Professional English Attractive Phrases जो हर Interview और Meeting में काम आएंगे
Part - 04: (172 to 228) Professional English
Attractive Phrases जो हर Interview और Meeting में काम आएंगे
नमस्ते दोस्तों! Bright Career के इस शानदार सफर में आप मेरे साथ चौथे पड़ाव पर पहुँच चुके हैं। अक्सर हम English इसलिए नहीं बोल पाते क्योंकि हमें डर लगता है कि कहीं हम गलत न बोल दें। पर यकीन मानिए, जब आपके पास सही शब्दों का स्टॉक होता है, तो ये डर अपने आप गायब हो जाता है। आज के इस Blog में मैं आपके लिए लेकर आया हूँ 57 ऐसे Smart Phrases जो आपकी बातचीत को एकदम Professional और प्रभावशाली बना देंगे। चाहे आप किसी पार्टी में हों या किसी से पहली बार मिल रहे हों, ये शब्द आपकी एक अलग ही इमेज बनाएंगे। मैं चाहता हूँ कि Bright Career का हर पाठक अपनी लाइफ में बुलंदियों को छुए, और ये English का छोटा सा डर आपकी सफलता के बीच में कभी न आए। तो चलिए, आज के ये 57 शब्द अपनी मुट्ठी में करते हैं!
English बोलने की हिचकिचाहट दूर करें: 57 Smart English Phrases | Bright Career Success Series
172: All at sea (ऑल एट सी) - पूरी तरह से भ्रमित या असमंजस में होना
वाक्य में प्रयोग (Usage): जब मैंने एडवांस मैथ का पेपर देखा, तो मैं all at sea (पूरी तरह भ्रमित) हो गया।
173: To get out of hand (टू गेट आउट ऑफ़ हैंड) - स्थिति का नियंत्रण से बाहर हो जाना
वाक्य में प्रयोग (Usage): अगर समय पर ध्यान न दिया गया, तो स्ट्राइक की स्थिति get out of hand हो सकती है।
174: Tied to one's mother's apron strings (टाइड टू वन्स मदर्स एप्रन स्ट्रिंग्स) – पूरी तरह से अपनी माँ (या किसी अन्य) पर निर्भर होना
वाक्य में प्रयोग (Usage): 30 साल का होने के बावजूद वह अपने फैसलों के लिए tied to his mother's apron strings है।
175: Man of letters (मैन ऑफ़ लेटर्स) – विद्वान या साहित्यकार व्यक्ति
वाक्य में प्रयोग (Usage): डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक सच्चे man of letters (विद्वान) थे।
176: Take a leap in the dark (टेक अ लीप इन द डार्क) – बिना परिणाम सोचे कोई जोखिम भरा काम करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): बिना मार्केट रिसर्च के नया बिजनेस शुरू करना taking a leap in the dark जैसा है।
177: Word of mouth (वर्ड ऑफ़ माउथ) - मौखिक प्रचार या बातों-बातों में फैली जानकारी
वाक्य में प्रयोग (Usage): उस रेस्टोरेंट का प्रचार विज्ञापनों से नहीं, बल्कि word of mouth से हुआ।
178: Every nook and corner (एवरी नुक एंड कॉर्नर) – कोना-कोना या हर जगह
वाक्य में प्रयोग (Usage): पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए शहर का every nook and corner छान मारा।
179: Strain every nerve (स्ट्रेन एवरी नर्व) – पूरी ताकत लगा देना (जी-तोड़ मेहनत करना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): सरकारी नौकरी पाने के लिए राहुल ने strained every nerve (जी-तोड़ मेहनत की)।
180: Sweep under the carpet (स्वीप अंडर द कारपेट) – किसी समस्या या गलती को छिपाने की कोशिश करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय उन्हें sweep under the carpet करना ठीक नहीं।
181: Go with the flow (गो विद द फ्लो) - जैसी स्थिति हो, उसी के अनुसार चलना
वाक्य में प्रयोग (Usage): नई जगह पर ज्यादा योजना मत बनाओ, बस go with the flow।
182: Fine-tune (फाइन ट्यून) - किसी चीज़ को और बेहतर बनाने के लिए उसमें छोटे बदलाव करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): फाइनल प्रेजेंटेशन से पहले हमें अपनी रिपोर्ट्स को fine-tune करने की ज़रूरत है।
183: Curiosity killed the cat (क्यूरियोसिटी किल्ड द कैट) - ज़्यादा जिज्ञासा कभी-कभी मुसीबत का कारण बन जाती है
वाक्य में प्रयोग (Usage): दूसरों के निजी मामलों में ज़्यादा मत झाँको, याद रहे—curiosity killed the cat।
184: Read between the lines (रीड बिटवीन द लाइन्स) – छिपे हुए अर्थ को समझना (गूढ़ बात जान लेना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): उसके पत्र में 'सब ठीक है' लिखा था, पर मैंने read between the lines किया तो पाया कि वह दुखी है।
185: Round the clock (राउंड द क्लॉक) – दिन-रात या चौबीसों घंटे
वाक्य में प्रयोग (Usage): परीक्षा के दिनों में छात्र round the clock (दिन-रात) पढ़ाई करते हैं।
186: To stab someone in the back (टू स्टैब समवन इन द बैक) - किसी को धोखा देना (पीठ में छुरा घोंपना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): मैंने उस पर भरोसा किया, लेकिन उसने मुझे stabbed in the back कर दिया।
187: Know the ropes (नो द रोप्स) - किसी काम की पूरी जानकारी या बारीकियां पता होना
वाक्य में प्रयोग (Usage): चिंता मत करो, उसे इस काम में 10 साल का अनुभव है, वह अच्छी तरह knows the ropes।
188: A drop in the ocean (अ ड्रॉप इन द ओशन) - ऊँट के मुँह में जीरा (बहुत बड़ी ज़रूरत के मुकाबले बहुत कम होना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): गरीबी मिटाने के लिए यह सरकारी फंड बस a drop in the ocean (ऊँट के मुँह में जीरा) है।
189: To rock the boat (टू रॉक द बोट) - बनी-बनाई स्थिति में परेशानी या विवाद खड़ा करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): जब सब कुछ शांति से चल रहा है, तो बेमतलब बहस करके rock the boat मत करो।
190: By fits and starts (बाय फिट्स एंड स्टार्ट्स) - रुक-रुक कर या अनियमित रूप से काम करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): अगर तुम by fits and starts (अनियमित) पढ़ाई करोगे, तो सिलेबस पूरा नहीं होगा।
191: Cut the ground from under one's feet (कट द ग्राउंड फ्रॉम अंडर वन्स फीट) – किसी का आधार ही खत्म कर देना या योजना विफल कर देना
वाक्य में प्रयोग (Usage): वकील ने पुख्ता सबूत पेश कर गवाह के cut the ground from under his feet।
192: Win laurels (विन लॉरेल्स) – यश या सम्मान प्राप्त करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): उसने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश के लिए won laurels।
193: Take the floor (टेक द फ्लोर) – भाषण देने के लिए खड़ा होना या नृत्य शुरू करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): जैसे ही प्रिंसिपल ने took the floor, ऑडिटोरियम में शांति छा गई।
194: Fits and starts (फिट्स एंड स्टार्ट्स) – अनियमित रूप से या रुक-रुक कर
वाक्य में प्रयोग (Usage): उसका प्रोजेक्ट fits and starts की वजह से बहुत देरी से पूरा हुआ।
195: Cats and dogs (कैट्स एंड डॉग्स) – मूसलाधार बारिश होना (जैसे: It's raining cats and dogs)
वाक्य में प्रयोग (Usage): आज बाहर मत जाओ, मूसलाधार बारिश (raining cats and dogs) हो रही है।
196: At a loss (एट अ लॉस) – निर्णय न ले पाना या घबरा जाना (समझ न आना क्या कहें)
वाक्य में प्रयोग (Usage): अचानक आए सवाल पर मैं at a loss था कि क्या जवाब दूँ।
197: So far so good (सो फार सो गुड) – अब तक तो सब ठीक है
वाक्य में प्रयोग (Usage): हमने आधी यात्रा पूरी कर ली है और so far so good, सब ठीक चल रहा है।
198: Give and take (गिव एंड टेक) – लेन-देन या आपसी समझौता वाक्य में प्रयोग (Usage): किसी भी सफल रिश्ते की बुनियाद आपसी give and take पर टिकी होती है।
199: With a view to (विद अ व्यू टू) - किसी खास उद्देश्य या इरादे से
वाक्य में प्रयोग (Usage): उसने with a view to (इस उद्देश्य से) पढ़ाई की ताकि वह टॉप कर सके।
200: As a matter of fact (एज़ अ मैटर ऑफ़ फैक्ट) - सच तो यह है कि...
वाक्य में प्रयोग (Usage): As a matter of fact, मुझे वह पार्टी बिल्कुल पसंद नहीं आई।
201: Ebb and flow (एब एंड फ्लो) – उतार-चढ़ाव (जैसे समुद्र का ज्वार-भाटा)
वाक्य में प्रयोग (Usage): सफलता और विफलता जीवन के ebb and flow की तरह हैं।
202: Paint the town red (पेंट द टाउन रेड) - बाहर जाकर खूब मौज-मस्ती और जश्न मनाना
वाक्य में प्रयोग (Usage): परीक्षा खत्म होने के बाद सभी दोस्तों ने मिलकर painted the town red।
203: Keep your chin up (कीप योर चिन अप) - मुश्किल वक्त में भी खुश और आशावादी रहना
वाक्य में प्रयोग (Usage): हार से निराश मत हो, keep your chin up और दोबारा कोशिश करो।
204: Face the music (फेस द म्यूजिक) - अपनी गलती का परिणाम भुगतना (सजा का सामना करना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): गलती तुम्हारी है, अब तुम्हें बॉस के सामने face the music करना ही होगा।
205: Beat about the bush (बीट अबाउट द बुश) – घुमा-फिराकर बात करना (असली मुद्दे पर न आना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): मुद्दे की बात पर आओ, beat about the bush करना बंद करो।
206: To cut corners (टू कट कॉर्नर्स) - पैसे या समय बचाने के लिए काम को ठीक से न करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): क्वालिटी खराब हो सकती है अगर तुम काम जल्दी खत्म करने के लिए cut corners करोगे।
207: Ever and anon (एवर एंड एनॉन) – कभी-कभी या समय-समय पर
वाक्य में प्रयोग (Usage): वह ever and anon अपने पुराने गाँव की यादों में खो जाता है।
208: Royal road (रॉयल रोड) – किसी सफलता को पाने का आसान रास्ता
वाक्य में प्रयोग (Usage): सफलता का कोई royal road (आसान रास्ता) नहीं होता, मेहनत ही एकमात्र विकल्प है।
209: Golden mean (गोल्डन मीन) – बीच का रास्ता (दो अतिवादी विचारों के बीच का संतुलन)
वाक्य में प्रयोग (Usage): न बहुत ज़्यादा गुस्सा, न बहुत नरमी; golden mean (संतुलन) अपनाना ही बुद्धिमानी है।
210: Dutch courage (डच करेज) – शराब के नशे में दिखाई गई झूठी बहादुरी
वाक्य में प्रयोग (Usage): शराब पीने के बाद उसने जो बहादुरी दिखाई, वह सिर्फ Dutch courage थी।
211: Cut the Gordian knot (कट द गॉर्डियन नॉट) – किसी बहुत ही जटिल समस्या को सुलझा लेना
वाक्य में प्रयोग (Usage): सरकार ने नया कानून लाकर सालों पुरानी समस्या का cut the Gordian knot कर दिया।
212: Bad blood (बैड ब्लड) – आपसी दुश्मनी या मनमुटाव होना
वाक्य में प्रयोग (Usage): दोनों पड़ोसियों के बीच ज़मीन को लेकर काफी bad blood (दुश्मनी) है।
213: Under the weather (अंडर द वेदर) - मामूली बीमार या अस्वस्थ महसूस करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): आज मेरी तबीयत ठीक नहीं है, I am feeling a bit under the weather।
214: Miss the bus / boat (मिस द बस / बोट) – अवसर खो देना (मौका हाथ से निकल जाना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): अगर तुम अभी आवेदन नहीं करते, तो तुम इस अवसर की miss the bus कर दोगे।
215: Win hands down (विन हैंड्स डाउन) – बहुत ही आसानी से जीत हासिल करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): हमारी टीम इतनी मज़बूत थी कि हम मैच won hands down (आसानी से) जीत गए।
216: Cool one's heels (कूल वन्स हील्स) – किसी का इंतज़ार करते-करते थक जाना
वाक्य में प्रयोग (Usage): इंटरव्यू के लिए मुझे दो घंटे तक ऑफिस के बाहर cool my heels करना पड़ा।
217: Feel like a million dollars (फील लाइक अ मिलियन डॉलर्स) - बहुत ही शानदार और स्वस्थ महसूस करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): छुट्टी बिताकर लौटने के बाद मैं feeling like a million dollars।
218: Half-hearted (हाफ हार्टेड) - बिना मन के या बिना उत्साह के किया गया काम
वाक्य में प्रयोग (Usage): Half-hearted कोशिशों से कभी बड़ी सफलता नहीं मिलती।
219: Walking on eggshells (वॉकिंग ऑन एगशेल्स) – बहुत सावधानी से व्यवहार करना (ताकि कोई नाराज़ न हो)
वाक्य में प्रयोग (Usage): जब पिताजी गुस्से में होते हैं, तो हम सब घर में walking on eggshells करते हैं।
220: At random (एट रैंडम) – बिना किसी योजना के, अचानक या बेतरतीब
वाक्य में प्रयोग (Usage): उसने लाइब्रेरी से at random एक किताब उठाई और पढ़ने लगा।
221: Put one’s foot down (पुट वन्स फुट डाउन) – दृढ़ता से विरोध करना या सख्ती बरतना
वाक्य में प्रयोग (Usage): जब बच्चों ने देर रात बाहर जाने की ज़िद की, तो माँ ने put her foot down (सख्ती बरती)।
222: Under a cloud (अंडर अ क्लाउड) – शक के घेरे में होना (संदेहपूर्ण स्थिति)
वाक्य में प्रयोग (Usage): घोटाले में नाम आने के बाद से मंत्री जी under a cloud हैं।
223: Foot the bill (फुट द बिल) – खर्च का भुगतान करना या हर्जाना भरना
वाक्य में प्रयोग (Usage): कंपनी के डिनर का सारा खर्च (bill) मालिक ने footed the bill किया।
224: Keep body and soul together (कीप बॉडी एंड सोल टुगेदर) – बड़ी मुश्किल से गुज़ारा करना या जीवित रहना
वाक्य में प्रयोग (Usage): बढ़ती महंगाई में मज़दूरों के लिए keep body and soul together करना मुश्किल है।
225: Freak out (फ्रीक आउट) - बहुत ज़्यादा डर जाना या घबरा जाना
वाक्य में प्रयोग (Usage): जब उसने कमरे में सांप देखा, तो वह freaked out हो गई।
226: Smooth sailing (स्मूथ सेलिंग) – बहुत आसान और बिना बाधा का काम
वाक्य में प्रयोग (Usage): शुरुआत में दिक्कतें आईं, पर अब प्रोजेक्ट में सब smooth sailing है।
227: Hale and hearty (हेल एंड हार्टी) – पूर्णतः स्वस्थ और तंदुरुस्त
वाक्य में प्रयोग (Usage): 80 साल की उम्र में भी मेरे दादाजी hale and hearty हैं।
228: Bite the dust (बाइट द डस्ट) - धूल चाटना (पराजित होना या पूरी तरह असफल होना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): युद्ध के मैदान में दुश्मन की सेना को bite the dust (धूल चाटनी) पड़ी।
तैयारी में कोई कमी न रहे, इसलिए अभी हमारे WhatsApp Group से जुड़ें और डेली अपडेट्स पाएं। साथ ही Instagram और Facebook पर हमें फॉलो करना न भूलें और Subscribe करे हमारा YouTube Channel.
Your Doubts, My Answers (FAQ's):
Que: क्या ये Phrases मुझे अपनी झिझक मिटाने में मदद करेंगे?
Ans: बिल्कुल, जब आप इन Phrases को बार-बार बोलेंगे, तो आपकी Tongue Twist होना बंद हो जाएगी और Confidence बढ़ेगा।
Que: क्या ये 57 Phrases रटने से काम चल जाएगा?
Ans: रटने के बजाय इन्हें अपनी Daily Life की सिचुएशन में इस्तेमाल करने की कोशिश करें, तो ज्यादा फायदा होगा।
Que: क्या मैं इन Phrases को WhatsApp चैटिंग में भी इस्तेमाल कर सकता हूँ?
Ans: हाँ, Bright Career के ये शब्द आपकी Writing Skill और Chatting को भी काफी Smart बना देंगे।
Que: क्या इन शब्दों का कोई सही उच्चारण (Pronunciation) भी ज़रूरी है?
Ans: जी हाँ, शब्दों को सही तरीके से बोलना भी उतना ही ज़रूरी है जितना उन्हें याद करना।
Que: क्या ये सीरीज़ पूरी 16 पोस्ट तक चलेगी?
Ans: जी हाँ, Bright Career पर हम पूरे 912 Phrases को ऐसे ही मजेदार तरीके से खत्म करेंगे।
निष्कर्ष (Conclusion):
दोस्तों,आज के ये 57 शब्द आपकी झोली में आ चुके हैं, अब बस इन्हें अपनी जुबान पर लाना आपकी जिम्मेदारी है। हार मत मानियेगा, क्योंकि धीरे-धीरे ही सही पर आप अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। Bright Career की अगली पोस्ट में हम फिर मिलेंगे कुछ और नए धमाकेदार Phrases के साथ। तब तक के लिए प्रैक्टिस जारी रखें!
.jpg)
Comments
Post a Comment