Part - 02: (058 to 114) Professional English Attractive Phrases जो हर Interview और Meeting में काम आएंगे

Part-2: Professional English
(58 to 114 Attractive Phrases) जो हर Interview और Meeting में काम आएंगे

Part - 02: (001 to 057) Professional English Attractive Phrases जो हर Interview और Meeting में काम आएंगे

मस्ते दोस्तों! Bright Career के इस सफर में आपका फिर से स्वागत है। पिछले Blog को आपका जो प्यार मिला, उससे साफ़ है कि आप अपनी English सुधारने के लिए कितने Serious हैं। अक्सर लोग कहते हैं कि English बोलना बहुत मुश्किल है, लेकिन सच तो ये है कि अगर आपके पास सही Phrases हों, तो ये खेल बच्चों जैसा आसान हो जाता है। आज के इस Blog में हम अगले 57 ऐसे Phrases सीखेंगे जो आपकी बातचीत को और भी ज्यादा Smooth और Natural बना देंगे। ये शब्द आपकी Personality में वो चार चाँद लगाएंगे कि लोग खुद आपसे पूछेंगे कि आपने कहाँ से सीखा। तो अपनी Notebook निकाल लीजिये और Bright Career के साथ इस सीखने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हैं!

English बोलने का डर खत्म करें: सीखें 57 Everyday English Phrases | Bright Career Special English Series

58 : Don't cry over spilt milk (डोंट क्राई ओवर स्पिल्ट मिल्क) - बीते हुए नुकसान पर पछताना बेकार है
वाक्य में प्रयोग (Usage): जो नुकसान होना था वो हो गया, अब don't cry over spilt milk और आगे की सोचो।

59 : Lump in the throat (लम्प इन द थ्रोट) – गला भर आना (भावुकता के कारण बोलने में कठिनाई होना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): विदाई के समय अपनी पुरानी यादें ताज़ा करते हुए मेरे गले में lump in the throat महसूस हुआ।

60 : Cock-sure (कॉक-श्योर) - बहुत ज़्यादा आत्मविश्वास होना
वाक्य में प्रयोग (Usage): वह अपनी जीत को लेकर cock-sure था, लेकिन नतीजा उसके खिलाफ रहा।

61 : Give cold shoulder (गिव कोल्ड शोल्डर) – जानबूझकर किसी को नज़रअंदाज़ करना या रूखा व्यवहार करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): मदद मांगने पर मेरे पुराने दोस्त ने मुझे cold shoulder दिया।

62 : Man of the world (मैन ऑफ़ द वर्ल्ड) – अनुभवी व्यक्ति जिसे दुनियादारी की समझ हो
वाक्य में प्रयोग (Usage): वह एक man of the world है, उसे पता है कि किस परिस्थिति को कैसे संभालना है।

63 : Ways and means (वेज़ एंड मीन्स) - किसी काम को करने के तरीके और साधन
वाक्य में प्रयोग (Usage): हमें इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए ways and means (तरीके) खोजने होंगे।

64 : Beat hollow (बीट हॉलो) – आसानी से और पूरी तरह से हरा देना
वाक्य में प्रयोग (Usage): भारतीय क्रिकेट टीम ने विपक्षी टीम को beat hollow (बुरी तरह हराया) कर दिया।

65 : Small fry (स्मॉल फ्राई) – महत्वहीन व्यक्ति या छोटी हस्ती
वाक्य में प्रयोग (Usage): पुलिस बड़े अपराधियों को छोड़ देती है और सिर्फ small fry को पकड़ती है।

66 : Give someone the benefit of the doubt (गिव समवन द बेनिफिट ऑफ़ द डाउट) - किसी पर बिना सबूत के यकीन करना (भले ही शक हो)
वाक्य में प्रयोग (Usage): उसके पास कोई सबूत नहीं था, फिर भी मैंने उसे benefit of the doubt दिया।

67 : Beat the clock (बीट द क्लॉक) - समय सीमा खत्म होने से पहले काम पूरा करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): डेडलाइन खत्म होने में सिर्फ 5 मिनट बचे थे, पर उसने beat the clock कर लिया।

68 : Double dealing (डबल डीलिंग) – धोखेबाज़ी या कपटपूर्ण व्यवहार
वाक्य में प्रयोग (Usage): बिजनेस में double dealing करने वालों का भरोसा जल्दी टूट जाता है।

69 : Root and branch (रूट एंड ब्रांच) – पूरी तरह से या जड़ से (Completely)
वाक्य में प्रयोग (Usage): भ्रष्टाचार को देश से root and branch खत्म करना ज़रूरी है।

70 : Chew the cud (च्यू द कड) – किसी बात पर गहराई से विचार करना (मनन करना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): वह घंटों खिड़की के पास बैठकर अपनी पुरानी यादों को chew the cud करता रहता है।

71 : Stone's throw away (स्टोन्स थ्रो अवे) – बहुत ही पास होना (थोड़ी ही दूरी पर)
वाक्य में प्रयोग (Usage): मेरा नया ऑफिस मेट्रो स्टेशन से सिर्फ a stone's throw away है।

72 : As the crow flies (एज़ द क्रो फ्लाइज़) – एकदम सीधा रास्ता (बिना किसी घुमाव के)
वाक्य में प्रयोग (Usage): सड़क से जाने में समय लगेगा, पर as the crow flies यह जगह बहुत पास है।

73 : Water under the bridge (वॉटर अंडर द ब्रिज) – बीती बातें जो अब महत्वपूर्ण नहीं हैं (पुरानी बात हो जाना) 
वाक्य में प्रयोग (Usage): अब उन पुरानी लड़ाइयों का कोई मतलब नहीं, वे सब water under the bridge हैं।

74 : Green room (ग्रीन रूम) - कलाकारों के आराम करने का कमरा
वाक्य में प्रयोग (Usage): एक्टर अपनी परफॉरमेंस से पहले green room में तैयार हो रहे थे।

75 : Turn turtle (टर्न टर्टल) – पूरी तरह उलट जाना (जैसे किसी गाड़ी का पलट जाना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर बस turn turtle हो गई।

76 : Hit below the belt (हिट बेलो द बेल्ट) – गलत तरीके से वार करना (मर्यादा का उल्लंघन करना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): बहस के दौरान उसके परिवार पर टिप्पणी करना hitting below the belt था।

77 : Live and learn (लिव एंड लर्न) - गलतियों से सीखना
वाक्य में प्रयोग (Usage): मैंने गलत स्टॉक में निवेश किया, पर कोई बात नहीं, live and learn

78 : Head over heels (हेड ओवर हील्स) - किसी के प्यार में पूरी तरह पागल होना
वाक्य में प्रयोग (Usage): राहुल उस लड़की के प्यार में head over heels है।

79 : Stand one's ground (स्टैंड वन्स ग्राउंड) – अपनी बात या स्थिति पर अड़े रहना (पीछे न हटना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): विरोध के बावजूद नेता जी अपनी बात पर stood their ground रहे।

80 : Brown study (ब्राउन स्टडी) – विचारों में खोया होना (दिवास्वप्न देखना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): जब मैंने उसे आवाज़ दी, तो वह अपनी brown study (खयालों) में खोया था।

81 : Rhyme or reason (राइम और रीज़न) – किसी बात का स्पष्ट आधार या तर्क (Sense होना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): उसकी बातों का न कोई rhyme है और न ही कोई reason।

82 : Blind alley (ब्लाइंड एली) - ऐसा कार्य या रास्ता जिसका कोई भविष्य न हो (बंद गली)
वाक्य में प्रयोग (Usage): बिना योजना के रिसर्च करना एक blind alley में जाने जैसा है।

83 : Well-off (वेल-ऑफ) - आर्थिक रूप से समृद्ध या अमीर होना
वाक्य में प्रयोग (Usage): वह एक well-off परिवार से आता है, उसे पैसों की कोई कमी नहीं है।

84 : Die-hard (डाई-हार्ड) – बहुत ही कट्टर या पुरानी बातों पर अड़े रहने वाला
वाक्य में प्रयोग (Usage): वह महेंद्र सिंह धोनी का die-hard फैन है।

85 : At any cost (एट एनी कॉस्ट) – किसी भी कीमत पर
वाक्य में प्रयोग (Usage): मुझे यह लक्ष्य at any cost हासिल करना है।

86 : Eye-opener (आई-ओपनर) – ऐसी बात जिससे आँखें खुल जाएँ (सच्चाई का पता चलना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): यह फिल्म समाज की बुराइयों को लेकर एक eye-opener साबित हुई।

87 : Play it by ear (प्ले इट बाय ईयर) - परिस्थिति के हिसाब से काम करना (बिना किसी पूर्व योजना के)
वाक्य में प्रयोग (Usage): हमारे पास कोई फिक्स प्लान नहीं है, बस वहाँ पहुँचकर play it by ear करेंगे।

88 : Up in arms (अप इन आर्म्स) - किसी बात का कड़ा विरोध करना या बहुत नाराज़ होना
वाक्य में प्रयोग (Usage): नए टैक्स नियमों को लेकर व्यापारी up in arms (विरोध में) हैं।

89 : Beat black and blue (बीट ब्लैक एंड ब्लू) – बहुत बुरी तरह से पीटना
वाक्य में प्रयोग (Usage): चोर को भीड़ ने पकड़कर beat black and blue कर दिया।

90 : Burn bridges (बर्न ब्रिजेस) - पुराने रिश्ते या रास्ते हमेशा के लिए खत्म कर देना
वाक्य में प्रयोग (Usage): नौकरी छोड़ते समय अपने बॉस से झगड़ा करके burn your bridges मत करो।

91 : Method to madness (मेथड टू मैडनेस) - काम करने का तरीका अजीब होना पर उसका सही तर्क होना 
वाक्य में प्रयोग (Usage): वह भले ही अजीब तरीके से काम करता है, पर उसके method to madness का नतीजा अच्छा आता है।

92 : Gain ground (गेन ग्राउंड) - तरक्की करना या लोकप्रिय होना
वाक्य में प्रयोग (Usage): नई पार्टी धीरे-धीरे चुनाव में gain ground (मजबूत होना) कर रही है।

93 : Hanging by a thread (हैंगिंग बाय अ थ्रेड) - बहुत ही नाज़ुक स्थिति में होना (संकट में होना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): एक्सीडेंट के बाद उसकी जान hanging by a thread थी।

94 : Wait in the wings (वेट इन द विंग्स) - अपनी बारी या मौके का इंतज़ार करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): जूनियर खिलाड़ी टीम में शामिल होने के लिए waiting in the wings हैं।

95 : Hold water (होल्ड वॉटर) – तर्कसंगत या विश्वसनीय प्रतीत होना
वाक्य में प्रयोग (Usage): अदालत में तुम्हारा यह खोखला तर्क hold water नहीं करेगा।

96 : Off hand (ऑफ़ हैंड) – बिना किसी तैयारी के (तत्काल)
वाक्य में प्रयोग (Usage): मैं off hand (बिना तैयारी के) इस सवाल का जवाब नहीं दे सकता।

97 : No love lost between (नो लव लॉस्ट बिटवीन) – आपस में बिल्कुल न बनना या तीव्र शत्रुता होना
वाक्य में प्रयोग (Usage): उन दोनों भाइयों के बीच no love lost between है, वे एक-दूसरे को नापसंद करते हैं।

98 : Take a back seat (टेक अ बैक सीट) – कम महत्वपूर्ण भूमिका स्वीकार करना (पीछे हट जाना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): बुढ़ापे में दादाजी ने परिवार के फैसलों में take a back seat ले लिया।

99 : Feel under the weather (फील अंडर द वेदर) - अस्वस्थ या बीमार महसूस करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): बुखार की वजह से मैं feeling under the weather हूँ।

100 : Fight tooth and nail (फाइट टूथ एंड नेल) – पूरी ताकत लगाकर संघर्ष करना या मुकाबला करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): गाँव वालों ने अपनी ज़मीन बचाने के लिए fought tooth and nail

101 : Mind one's P's and Q's (माइंड वन्स पीज़ एंड क्यूज़) – अपने व्यवहार और शिष्टाचार का पूरा ध्यान रखना वाक्य में प्रयोग (Usage): मेहमानों के सामने बच्चों को अपने P’s and Q’s का ध्यान रखना चाहिए।

102 : Bury the hatchet (बरी द हैचेट) – पुरानी दुश्मनी भुलाकर समझौता कर लेना
वाक्य में प्रयोग (Usage): सालों की दुश्मनी के बाद दोनों देशों ने buried the hatchet करने का फैसला किया।

103 : A loudmouth (अ लाउडमाउथ) - बहुत ज़्यादा और बेमतलब बोलने वाला व्यक्ति
वाक्य में प्रयोग (Usage): वह एक loudmouth है, उसे अपनी उपलब्धियों के बारे में डींगें मारना पसंद है।

104 : Sit tight (सिट टाइट) - धैर्य के साथ इंतज़ार करना (जल्दबाज़ी न करना)
वाक्य में प्रयोग (Usage): जब तक बाज़ार में सुधार न हो, निवेशकों को sit tight करना चाहिए।

105 : Meet one’s Waterloo (मीट वन्स वाटरलू) – अंतिम और निर्णायक हार का सामना करना
वाक्य में प्रयोग (Usage): नेपोलियन की तरह हर तानाशाह को अंत में अपना Waterloo मिलता है।

106 : Up and downs (अप एंड डाउन्स) – जीवन के उतार-चढ़ाव (सुख-दुख)
वाक्य में प्रयोग (Usage): हर किसी के जीवन में ups and downs आते रहते हैं।

107 : Cut and dried (कट एंड ड्राइड) – पहले से तय या तैयार (जिसमें बदलाव की गुंजाइश न हो)
वाक्य में प्रयोग (Usage): इस समस्या का कोई cut and dried (बना-बनाया) समाधान नहीं है।

108 : Bird’s eye view (बर्ड्स आई व्यू) - ऊंचाई से लिया गया दृश्य या सरसरी निगाह
वाक्य में प्रयोग (Usage): पहाड़ की चोटी से पूरे शहर का bird’s eye view मिलता है।

109 : Alpha and Omega (अल्फा एंड ओमेगा) - शुरुआत और अंत (सब कुछ)
वाक्य में प्रयोग (Usage): अनुशासन ही उसकी सफलता का alpha and omega है।

110 : Back to the wall (बैक टू द वॉल) – बहुत ही कठिन और मजबूरी वाली स्थिति में होना
वाक्य में प्रयोग  (Usage): जब कंपनी का दिवाला निकलने वाला था, तो मालिक की स्थिति back to the wall थी।

111 : Ace up your sleeve (ऐस अप योर स्लीव) - गुप्त योजना या फायदा जो ज़रूरत पड़ने पर काम आए
वाक्य में प्रयोग (Usage): उसे हराना मुश्किल है क्योंकि उसके पास हमेशा एक ace up his sleeve होता है।

112 : Fish in troubled waters (फिश इन ट्रबल्ड वॉटर्स) – दूसरों की मुसीबत का फायदा उठाना
वाक्य में प्रयोग (Usage): कुछ लोग दूसरों के घरेलू झगड़ों में fish in troubled waters का काम करते हैं।

113 : Swan song (स्वान सॉन्ग) – किसी कलाकार या लेखक की मृत्यु से पहले की अंतिम कृति या प्रदर्शन
वाक्य में प्रयोग (Usage): यह फिल्म मशहूर अभिनेता की swan song (अंतिम फिल्म) साबित हुई।

114 : With a high hand (विद अ हाई हैंड) – तानाशाही या दमनकारी तरीके से
वाक्य में प्रयोग (Usage): पुराने ज़माने में राजा अपनी प्रजा पर with a high hand शासन करते थे।

Your Doubts, My Answers (FAQ's):

Que: क्या मुझे इन सभी 57 Phrases को एक ही दिन में रटना होगा?
Ans: नहीं, आप रोज सिर्फ 10-15 Phrases चुनकर उन्हें दिनभर बोलने की Practice करें, तो ये आसानी से याद हो जाएंगे।

Que: क्या ये Phrases Professional Office Environment में भी काम आते हैं?
Ans: जी हाँ, Bright Career पर दिए गए ये Phrases आपको Office में कलीग्स से बात करने में बहुत Help करेंगे।

Que: क्या English बोलने के लिए बहुत ज़्यादा Vocabulary की ज़रूरत होती है?
Ans: ज़रूरी नहीं, बस इन 57 Phrases जैसे चुनिंदा शब्दों से भी आप बहुत अच्छी English बोलना शुरू कर सकते हैं।

Que: क्या इन Phrases को बोलने के लिए किसी Partner की ज़रूरत है?
Ans: अगर कोई नहीं है, तो आप अपने Mobile के Voice Recorder का इस्तेमाल कर खुद की आवाज़ सुनकर Practice कर सकते हैं।

Que: क्या यह सीरीज पूरी तरह से Free है?
Ans: बिल्कुल, Bright Career का मकसद आप जैसे होनहार छात्रों को आगे बढ़ाना है, इसलिए यह जानकारी पूरी तरह मुफ्त है।

तैयारी में कोई कमी न रहे, इसलिए अभी हमारे WhatsApp Group से जुड़ें और डेली अपडेट्स पाएं। साथ ही Instagram और Facebook पर हमें फॉलो करना न भूलें और Subscribe करे हमारा YouTube Channel.

निष्कर्ष (Conclusion):

दो
स्तों, आज के ये 57 Phrases आपकी English Vocabulary की नीँव को और मज़बूत करेंगे। याद रखिये, सीखना कभी बंद मत कीजिये क्योंकि जीत उन्हीं की होती है जो कोशिश करते हैं। Bright Career के अगले Blog में हम और भी बेहतरीन शब्दों के साथ मिलेंगे। तब तक के लिए प्रैक्टिस करते रहें!

English Vocabulary Hindi Meaning English Phrases for Beginners Bright Career Spoken English Guide #EnglishPhrases #LearnEnglish #BrightCareer #SuccessTips #CareerGoals

Comments