शुरुआत से English बोलना और लिखना सीखें: Letters से लेकर Parts of Speech तक सब कुछ एक ही पोस्ट में

English सीखने का सबसे आसान तरीका
Alphabet, Phonics Sound और बारहखड़ी (A to Z Guide)

H
ey Guys! क्या आप भी English सीखना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कहाँ से करें? अक्सर जब हम English सीखने का मन बनाते हैं, तो सीधे Tenses या भारी-भरकम Grammar के नियमों में उलझ जाते हैं। नतीजा? कुछ ही दिनों में सब सिर के ऊपर से जाने लगता है और हम हार मान लेते हैं।

लेकिन रुकिए! किसी भी मजबूत इमारत को खड़ा करने के लिए उसकी Foundation का मजबूत होना सबसे ज़रूरी है। English Language के साथ भी बिल्कुल ऐसा ही है। अगर आप सच में बिना किसी Confusion के English बोलना और लिखना सीखना चाहते हैं, तो आपको इसकी शुरुआत बिल्कुल Basic से करनी होगी।

आज के इस Special Post में हम English Grammar की उसी नींव को मजबूत करेंगे। हम बहुत ही आसान शब्दों में समझेंगे कि:
  • Alphabet क्या है और अक्षरों का सही उच्चारण कैसे किया जाता है?
  • Letters कितने प्रकार के होते हैं और नाम लिखते समय इनका सही इस्तेमाल कैसे करें?
  • अक्षरों को मिलाकर Words और फिर एक सही Sentence कैसे बनता है? और सबसे Important, Parts of Speech का बेसिक कांसेप्ट क्या है?
अगर आप एक Student हैं, किसी Government Exam की तैयारी कर रहे हैं, या फिर अपनी Daily Life के लिए English Improve करना चाहते हैं, तो यह Post आपके लिए एक Perfect Guide साबित होने वाली है। तो चलिए, बिना किसी देरी के English सीखने के इस सफर को बिल्कुल Basic से Start करते हैं!
English Alphabet, Letters, Words & Sentence.

Sentence -

जब दो या दो से अधिक Words आपस में इस तरह मिलते हैं कि उनका पूरा और सही मतलब Complete Sense निकलता है, तो उसे Sentence कहते हैं। Like:
  • Goes to school he. ❎
  • He goes to school. ✅

Words -

जब हम English में Words की बात करते हैं, तो Letters को मिलाकर ही शब्द बनते हैं जिनका कोई सही Meaning निकलता है। Like: Ram, Delhi, Book, Love, He, She, I, You, We, They, Go, Eat, Read, Play, Good, Beautiful, Tall, Hot, Slowly, Fast, Very, In, On, Under, To, And, But, Because, Wow!, Oh!, Alas!, Hurray!

Letters -

English Alphabet में कुल 26 Letters होते हैं। लिखने के तरीके के आधार पर भी ये 2 प्रकार के होते हैं:
  1. Capital Letters
  2. Small Letters

  • Capital Letters:

    • इनका इस्तेमाल किसी भी Sentence की शुरुआत में, किसी के नाम Proper Noun या Headings के लिए किया जाता है। Like: A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K, L, M, N, O, P, Q, R, S, T, U, V, W, X, Y, Z.

  • Small Letters:

    • इनका इस्तेमाल सामान्य रूप से लिखने के लिए किया जाता है। Like: a, b, c, d, e, f, g, h, i, j, k, l, m, n, o, p, q, r, s, t, u, v, w, x, y, z.

Alphabet -

"Alphabet" Letters का एक Fixed set या Group होता है, जिसका इस्तेमाल किसी भी भाषा को लिखने या बोलने के लिए किया जाता है। Like: जब हम किसी Language के सभी Letters को एक सही और Particular Order में व्यवस्थित करते हैं, तो उसे Alphabet कहते हैं।
English language में कुल 26 Letters होते हैं। A से लेकर Z तक के इस पूरे set को ही हम English Alphabet कहते हैं। English Alphabet को मुख्य रूप से 2 भागों में बांटा गया है:
  1. Vowels
  2. Consonants

  • Vowels:

    • ये संख्या में 5 होते हैं। इनके बिना अंग्रेजी के ज्यादातर शब्दों का उच्चारण नहीं किया जा सकता Like: A, E, I, O, U

  • Consonants:

    • Vowels को छोड़कर बाकी बचे हुए सभी 21 अक्षर Consonants कहलाते हैं। Like: B, C, D, F, G, H, J, K, L, M, N, P, Q, R, S, T, V, W, X, Y, Z

A to Z Hindi pronunciation List हिंदी उच्चारण लिस्ट

A = अ / आ / ए
B = ब
C = क / स
D = ड / द
E = ए / ई
F = फ
G = ग / ज
H = ह
I = इ / ई / आइ
J = ज
K = क
L = ल
M = म
N = न
O = ओ / अ
P = प
Q = क्व
R = र
S = स / श
T = ट / त
U = उ / ऊ / अ
V = व
W = व
X = क्स
Y = य / इ
Z = ज़

हिंदी स्वर और उनकी अंग्रेजी Hindi Vowels to English

अ = A
आ = AA / A
इ = I / E
ई = EE / I
उ = U
ऊ = OO / U
ऋ = RI
ए = E
ऐ = AI
ओ = O
औ = AU / OU
अं = AN / AM
अः = AH

हिंदी व्यंजन से अंग्रेजी चार्ट (Hindi Consonants to English)

क-वर्ग (K-Series)

क = K / KA
ख = KH / KHA
ग = G / GA
घ = GH / GHA
ड़ = N / NGA

च-वर्ग (CH-Series)

च = CH / CHA
छ = CHH / CHHA
ज = J / JA
झ = JH / JHA
ञ = NYA

ट-वर्ग और त-वर्ग (T-Series - इन दोनों का इंग्लिश सेम होता है)

ट / त = T / TA
ठ / थ = TH / THA
ड / द = D / DA
ढ / ध = DH / DHA
ण / न = N / NA

प-वर्ग (P-Series)

प = P / PA
फ = PH / FA
ब = B / BA
भ = BH / BHA
म = M / MA

अंतस्थ और ऊष्म वर्ण (Y to Sh Series)

य = Y / YA
र = R / RA
ल = L / LA
व = V / W / VA
श = SH / SHA
ष = SH / SHA
स = S / SA
ह = H / HA

संयुक्त व्यंजन (Combined Letters)

क्ष = KSH / KSHA
त्र = TR / TRA
ज्ञ = GY / GYA
FAQs
fgdfgbdfgbdf
English Alphabet, Letters, Words & Sentence.
fgdfgbdfgbdf
English Alphabet, Letters, Words & Sentence.
fgdfgbdfgbdf

Comments